फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक पीने से मासूम की मौत

Thu, 02 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
कीटनाशक - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत परशुरामपुर गांव में एक मासूम ने गलती से पानी समझकर कीटनाशक दवा पी ली। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमापुर में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
परशुरामपुर निवासी रामचरन की पांच वर्षीय पुत्री सावित्री बुधवार देर  शाम घर के बरामदे में खेल रही थी। इसी बीच वहां एक बोतल में रखी  कीटनाशक दवा को उसने पानी समझकर पी लिया। कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में  तेज दर्द होने लगा। यह देख परिवारीजन रोना-धोना शुरू कर दिए।

आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमापुर निवासी युवक ने बुधवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार सुनील (25) पुत्र गंगाराम की कुछ ही देर में तबियत बिगड़ने लगी। सुनील ने जब विषाक्त खाने की जानकारी हुई तो परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया।  आनन-फानन में उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें