फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मवेशी घुसने से नाराज लोगों ने मासूम को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बोली, बच्चा समझकर भी नहीं छोड़ा, बुरी तरह पीटा
विज्ञापन

- खेत में घुस गई थी भैंस, उसकी भी टांग तोड़ने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
केदारनगर। साहब, खेत में मवेशी घुस जाने से नाराज होकर कुछ लोगों ने मेरे मासूम बेटे की जमकर पिटाई कर दी। उसे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, मवेशी को भी इस कदर पीटा कि उसका पैर टूट गया। इतना ही नहीं इन लोगों ने बच्चे को धमकाया भी कि नुकसान की भरपाई करो वरना सजा भुगतने को तैयार रहो। डरा सहमा मेरा बच्चा पूरे दिन गायब रहा। रात करीब साढ़े दस बजे घर पहुंचा तो जानकारी हुई। कुछ इसी अंदाज में पुलिस से गुहार लगाते हुए एक मां ने मामले में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के छोटा रकबा का है। गांव निवासी लीलावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा हर्षित (11) शुक्रवार को सरयू माझा में भैंस चराने गया था। इसी बीच भैंस मांझा के एक खेत में घुस गई, जिसमें धान की नर्सरी थी। आरोप है कि इसी से नाराज होकर कुछ लोगों ने उनके बेटे की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसे काफी गंभीर चोटें आई। यही नहीं भैंस को भी लाठी-डंडों से इस कदर पीटा कि उसका एक पैर ही टूट गया। महिला का आरोप है कि हमला करने वालों ने हर्षित को नुकसान की भरपाई करने या सजा भुगतने की धमकी भी दी। इससे हर्षित इस कदर डर गया कि पूरे दिन गायब रहा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। रात करीब साढ़े दस बजे वह घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया। महिला ने केस दर्ज करने मांग की है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। बच्चे का मेडिकल करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें