फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Wed, 18 Nov 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्र व पति की सलामती व परिवार के विकास की कामना के लिए बुधवार भोर में महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं घाटों पर पहुंची और पानी में खड़े होकर सूर्य देवता को नमन करते हुए अर्घ्य दिया। इसके बाद दो दिनों से रखे जा रहे निर्जला व्रत को तोड़ते हुए अन्न ग्रहण किया।
विज्ञापन


जिले में छठ पर्व काफी उल्लास के साथ मना। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ छठ पर्व मनाया। पति व पुत्र की दीर्घायु की कामना व परिवार के विकास के लिए मनाए जाने वाले छठ पर्व के दौरान मंगलवार को निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया था।

देर रात तक कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद बुधवार भोर में एक बार फिर से हाथों में पूजा की थाली लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं निकटवर्ती नदियों के घाट पर पहुंची। इसके बाद पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य देवता को नमन कर अर्घ्य दिया। पति, पुत्र की सलामती व परिवार के विकास की कामना की।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर स्थित तमसा तट पर अर्घ्य देने के बाद घर लौटतीं सरोज व सीमा ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष छठ पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाती हैं। टांडा की अनीता व संजीवनी ने कहा कि छठ पर्व का उनके जीवन में अत्यंत महत्व है। वे प्रत्येक वर्ष इसे पूरी आस्था व उल्लास के साथ मनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें