फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार स्थानों पर होगी छठ पूजा, घाटों की शुरू हुई सफाई

Thu, 23 Oct 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर क्षेत्र में चार स्थानों पर छठ पूजा होगा। पालिका क्षेत्र में बनने वाले घाटों की सफाई आदि की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के गायत्री मंदिर घाट, शिवाला घाट पंडा टोला, जौहरडीह मंदिर व डीएम आवास के निकट पसिया पारा में छठ का पर्व मनाया जाएगा। घाटों को साफ करने के लिए पालिका की ओर से टोलियां बनाई गई हैं, 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

छठ पूजा से पहले सभी घाटों की साफ-सफाई, सजावट एवं रोशनी की समुचित व्यवस्था की कराई जानी है। घाट पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। महिलाओं के लिए अलग से प्रवेश और निकास मार्ग बनाए जाएंगे। गायत्री मंदिर घाट पर पालिका की ओर पक्का घाट का निर्माण कराया जा रहा है, जो अंतिम दौर में है। ईओ बीना सिंह ने बताया कि घाटों की सफाई कराई जा रही है। साथ ही प्रकाश, बैरिकैडिंग व घाटों को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें