अंबेडकरनगर। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अहिरौली के मधुरपुर मीरनपुर निवासी दुर्गेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी गांव काछासारी पट्टी निवासी प्रियांशु ने बीते दिनों उसे नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके लिए उससे आरोपी ने 47 हजार रुपये भी ले लिए। कुछ दिन बाद उसे ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उसे चार दिन तक इधर-उधर रखा गया। उसे ठगी का एहसास हुआ तो वह वहां से लौट आया। इसके बाद आरोपी से अपने पैसे की मांग की। अब आरोपी उसे मारने-पीटने की धमकी दे रहा है। इसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से की, लेकिन काेई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच अहिरौली पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है।