फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जेवर का लालच देकर महिला से ठगे 1.17 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठग ने उनके पास फोन किया और लाखों रुपये के जेवर दिलाने का लालच देकर अपने खाते में 1.17 लाख रुपये जमा करा लिए। महिला ने जब उससे जेवर की मांग की तो उसने एक लाख रुपये की और मांग की। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

भरतपुर गिरंट निवासी सिंधू यादव के मुताबिक उनके पति हरीओम यादव की कई साल पहले मौत हो चुकी है। गांव में अपने बेटे नैतिक (10) के साथ रहती हैं। 26 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने उन्हें लाखों रुपये कमाने का लालच दिया। 12 लाख रुपये के सोने, चांदी व हीरे के जेवरात दिलवाने का वादा किया। ठग ने कहा कि इससे उनकी गरीबी दूर हो जाएगी। शुरुआत में ठग ने जेवर दिलवाने के बदले एक लाख रुपये मांगे। महिला ने पहले यह राशि देने से मना कर दिया था।
भावनात्मक रूप से जाल में फंसाया
इसके बाद ठग ने महिला को भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसाया। महिला ने ठग पर भरोसा कर गरीबी दूर करने की उम्मीद में जेवर बेचकर रुपये जुटाए। 31 जुलाई को सिंधू ने बैंक ऑफ बड़ौदा की जमुनीपुर शाखा से ठग के खाते में एक लाख 17 हजार रुपये भेजे।रुपये भेजने के बाद ठग ने एक लाख रुपये और देने की शर्त रखी। महिला दंग रह गई, उसने ग्रामीणों से यह बात साझा की। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें साइबर ठगी का शिकार होने की बात समझाई। निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जिस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अनजान नंबर से आने वाले ऑफर से रहें दूर
साइबर थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाले इनाम, लॉटरी, सस्ता लोन, नौकरी, गिफ्ट या कैशबैक के लालच में न आएं। यदि साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल कर खाते या कार्ड को ब्लॉक कराएं। राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। https://cybercrime.gov.in या नजदीकी साइबर थाना या पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दें। कॉल, मैसेज, स्क्रीनशॉट और लेनदेन की रसीद जैसे सभी डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें