फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गैरहाजिर रहे सीएचसी प्रभारी, कटा वेतन

Sun, 17 Nov 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बसखारी सीएचसी में जायजा लेते सीएमओ डॉ. राजकुमार। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ़ राजकुमार ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी का औचक निरीक्षण किया तो सीएचसी प्रभारी ही अनुपस्थित मिले। सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। नाराज सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि जवाब संतोषजनक न रहा तो आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे सीएमओ सीएचसी बसखारी पहुंचे तो सीएचसी प्रभारी सहित दो स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। हालांकि कुछ ही देर में दोनों कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। सीएमओ ने दोनों कर्मचारी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि आगे समय पर नहीं आए तो कार्रवाई की जाएगी। लगभग एक घंटे अस्पताल के वार्डों के मरीजों और तीमारदारों से दवा व इलाज के बारे में जानकारी की। सीएचसी प्रभारी डॉ. भाष्कर तब तक अस्पताल नहीं पहुंच सके। इस पर सीमएओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें