अंबेडकरनगर। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने शनिवार को आठ उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदल दिए। एसपी ने शहजादपुर चौकी प्रभारी शत्रुघ्न यादव को किछौछा का चौकी प्रभारी बनाया है। किछौछा चौकी प्रभारी विजय सोनी को शहजादपुर चौकी प्रभारी, अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी नासिर कुरैशी को आलापुर थाने भेजा गया है। आलापुर थाने के दरोगा जैद अहमद को अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी, दरोगा विजय कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना जहांगीरगंज, दरोगा चांद सिंह यादव को जहांगीरगंज से महरुआ थाना, प्रभारी चौकी सिविल लाइन अकबरपुर विनोद यादव को प्रभारी चौकी रफीगंज कटका, रफीगंज प्रभारी चौकी संजय यादव को प्रभारी चौकी सिविल लाइन अकबरपुर बनाया गया है।