फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बस-ऑटो की भिड़ंत में घायल बालक की मौत

Fri, 14 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज क्षेत्र में बस से हुई ऑटो की भिड़ंत में जान गंवाने वाले चालक के घायल पुत्र ने इलाज के लिए लखनऊ ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। चालक की पत्नी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जमालापुर गांव के निकट बृृहस्पतिवार शाम परिवहन निगम की बस व ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इसमें ऑटो चालक कुर्की महमूदपुर गांव निवासी जाकिर (35) की मौके पर मौत हो गई थी। जाकिर की पत्नी अकबरी बेगम (30) और पुत्र मोहम्मद सादिक (10) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने बालक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दिया गया था। बताया जाता है कि लखनऊ ले जाने के दौरान बालक ने भी दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें