फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मौसम में हो रहा बदलाव, संक्रमण के बढ़ रहे मरीज

Wed, 01 Oct 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सक की ओपीडी में मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण बढ़ते तापमान और हवा में बदलाव से संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। बुधवार को जिला अस्पताल हाफ टाइम का रहा, इसके बाद भी मरीजों की काफी भीड़ रही। ओपीडी में 500 से अधिक मरीज पहुंचे, जिसके चलते चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। चिकित्सक डॉ. विवेक ने बताया कि सुबह तेज धूप और आधी रात के बाद ठंड होने के कारण बुखार तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की अधिक आवश्यकता है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए साफ कपड़े पहने और सफाई का विशेष ध्यान रखें। नेत्र रोग विभाग में नेत्र परीक्षण अधिकारी ज्योति ने 20 से अधिक मरीजों की जांच की, जिनमें ज्यादातर को इंफेक्शन की शिकायत थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें