एकलव्य स्टेडियम में तैराकी में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्त्रोत : आयोजक
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्टेडियम में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसमें केवल टांडा व अकबरपुर क्षेत्र के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अंडर-17 बालक वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में एचटी इंटर कॉलेज टांडा के पीयूष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विवेक कुमार द्वितीय और दीपक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में विवेक कुमार पहले और रवि दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में होबर्ट इंटर कॉलेज टांडा के शिवांग प्रथम स्थान पर रहे। आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के ऋतिक को द्वितीय और दीपक कुमार को तृतीय स्थान मिला।
इसी वर्ग की 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में ऋतिक (आदर्श जनता इंटर कॉलेज) ने प्रथम, अभिनव ने द्वितीय और नवोदित इंटर कॉलेज के आकाश ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के चंदन ने प्रथम और आनंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला क्रीड़ा सचिव (माध्यमिक शिक्षा) अजीत सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को सुल्तानपुर में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा। आयोजन के दौरान प्रेमचंद, दीपक समेत कई तैराक उपस्थित रहे। मौके पर शारीरिक शिक्षक वीरेश कुमार, ओमवीर वर्मा, आनंद सिंह, जावेद व वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।