अंबेडकरनगर। न्यायालय ने अलग-अलग मामलों में चार दोषियों पर अर्थदंड लगाया है। कटका इलाके में वर्ष 2022 में विशाल कुमार निवासी बबुरा को महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी। बुधवार को न्यायालय एसीजेएम ने विशाल को दोषी पाते हुए 500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। वहीं, आलापुर के वर्ष 2009 के मारपीट के मामले में दोषी जयेंद्र, उसके पुत्र अजीत कुमार व भाई प्रेम प्रकाश पर 600-600 रुपये का अर्थदंड लगाया है।