फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष प्रतिनिधि का नगर पंचायत में हंगामा, ईओ को पीटा

Fri, 11 Oct 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अंबेडकरनगर। मानदेय के नाम पर मनमाना भुगतान न करना नगर पंचायत में तैनात अधिशासी अधिकारी (ईओ) को भारी पड़ा। शुक्रवार को अवकाश के बावजूद लंबित काम निपटाने के लिए खुले कार्यालय में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुनील मौर्य ने गलत तरीके से मानदेय के भुगतान का दबाव बनाया। इंकार करने पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अपने साथियों के साथ हंगामा करते हुए ईओ के साथ अभद्रता की। इस दौरान आरोपियों ने ईओ की पीटने के साथ ही मानदेय भुगतान से जुड़े सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए।
घटना से आहत ईओ ने अध्यक्ष प्रतिनिधि व एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जहांगीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। अवकाश के बाद भी शुक्रवार को नगर पंचायत जहांगीरगंज के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी काम काज निपटाने के लिए कार्यालय आए थे। इस दौरान दोपहर में अध्यक्ष सुनीता देवी के प्रतिनिधि सुनील मौर्य सिंहपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह व चार अन्य अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि यह लोग आउटसोर्सिंग के तहत कुछ लोगोंं को भुगतान किए जाने की पत्रावली पर जबरन हस्ताक्षर किए जाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

ईओ द्वारा अनियमित भुगतान किए जाने से इंकार करने पर भड़के अध्यक्ष प्रतिनिधि व अन्य लोगों उनके साथ अभद्रता करते हुए कार्यालय परिसर में ही उनकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान मेज पर रखे उपस्थिति रजिस्टर व कई अन्य सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। हंगामा करने के बाद सभी लोग ईओ के साथ वहां मौजूद अन्य कर्मियों को धमकाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद अधिशासी अधिकारी ने जहांगीरगंज थाने पहुंच कर केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने ईओ का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही अध्यक्ष प्रतिनिधि व हिस्ट्रीशीटर के साथ ही चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर सुनीता की जीत के बाद से उनके प्रतिनिधि के रूप में सुनील मौर्य ही काम देखते आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें