फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दिनदहाड़े आंगनबाड़ीकर्मी के गले से छीनी चेन

Thu, 18 May 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। बैंक से पैसा निकाल घर जा रही आंगनबाड़ी सहायिका के गले से बदमाश बुधवार को चेन खींचकर भाग निकले। गुहार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी भाग चुके थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। भीटी थाना क्षेत्र के आनापुर निवासी नीलम तिवारी आंगनबाड़ी सहायिका के तौर पर कार्यरत हैं। बुधवार को वह सेनपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पैसा निकालने गई थी। पैसा निकालने के बाद वह पैदल घर जा रही थीं। गांव के निकट जब वह पहुंचीं थीं तभी वहां पहले से मौजूद स्कूटी सवार दो बदमाशों में से एक ने पीछे से उनके गले की चेन खींच ली। महिला ने इस पर गुहार लगा दी। जब तक लोग जुटते तब तक आरोपी वहां से निकले में कामयाब रहे। कुछ ग्रामीणों ने बाइक से पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बाद में पीड़िता थाने पहुंची और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें