फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 21 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Thu, 18 May 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 21 मई रविवार को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें अधिकाधिक वादों का निस्तारण हो इसके लिए न्यायिक अधिकारियों ने बुधवार को बैठक की। अपर जिला जज/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश पद्मनरायण मिश्र की देखरेख में तैयारियां चल रही हैं। लोक अदालत में लघु प्रकृति के फौजदारी वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, वैवाहिक/पारिवारिक वाद, दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना एवं प्रतिकर वाद, विद्युत अधिनियम से संबंधित वाद, श्रम वाद एवं भूमि व राजस्व वाद सहित अन्य प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें