फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय प्रयोगशाला शुरू, मिलेंगी जांच सुविधाएं

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में मंगलवार को अतधुनिक केंद्रीय प्रयोगशाला का शुभारंभ करते प्राचार
विज्ञापन
सद्दरपुर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में मरीजों को आधुनिक और त्वरित जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मुकेश यादव ने केंद्रीय प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से मरीजों को विशिष्ट जांचों के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

अत्याधुनिक मशीनों से लैस इस प्रयोगशाला में जल्द ही रेटिकुलोसाइट काउंट, एचएस-सीआरपी, पीसीटी, डी-डाइमर, एंटी-टीपीओ, फ्री पीएसए, फ्री टी-3, एएफपी, सीईए, सीए-125, सीए 19-9, एनटी-प्रोबीएनपी और थैलेसीमिया प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांचें चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी। इसके अलावा, यूरिनरी माइक्रोएल्ब्यूमिन, माइक्रोप्रोटीन और यूएसीआर जैसी मूत्र परीक्षण सुविधाएं भी 24 घंटे मिलेंगी।
इन जांचों से हृदय रोग, संक्रमण, थायरॉयड, कैंसर के ट्यूमर मार्कर, गुर्दे की बीमारी और थैलेसीमिया के निदान में डॉक्टरों को मदद मिलेगी, जिससे मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेगा। नोडल अधिकारी प्रो. मनोज कुमार गुप्ता और को-नोडल अधिकारी डॉ. आमोद कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण जांचें एक ही छत के नीचे मुहैया कराना है। इस दौरान सीएमएस डॉ. बृजेश समेत कई चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें