जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव की अध्यक्षता में जन्मदिन का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। जिला कार्यालय से निकलकर पहले जिलाध्यक्ष, स्वास्थ्य राज्य मंत्री शंखलाल मांझी ,पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा, टांडा विधायक हाजी अजीमुलहक पहलवान ने संयुक्त जिला चिकित्सालय मेें मरीजों को फल वितरित किया ।
उसके बाद पुन: पार्टी कार्यालय पर पहुंच कर 77 किलो का केक काट कर नेताजी का जन्म दिन मनाया गया । बाद में गोष्ठी भी आयोजित की गई। मंत्री श्री मांझी ने पूर्व मुख्यमंत्री के कृतित्व एवं व्यक्तिव पर प्रकाश डाला और उनके दीर्घायु होने की कामना की ।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी के रहते इस देश व प्रदेश में साम्प्रदायिक एवं जाति वादी ताकतें कभी नही पनप सकती । इस अवसर पर गिरीश चौधरी,रणविजय सिंह , सूर्य प्रकाश तिवारी, उत्तम चौधरी , धर्मेन्द्र यादव , डा. अभिषेक सिंह , अनिल सिंह , सुधीर कुमार सिंह मिंटू, साध्ूा गोंड ,पवन कुमार यादव आदि मैाजूद रहे ।
कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार सयुस की प्रदेश सचिव नीतू तिवारी ने कटेहरी व भीटी सीएचसी पर जाकर मरीजों के अलावा तीमारदारों व मौके पर मौजूद महिला कर्मचारियों को फल वितरित किया। प्रदेश सचिव ने कटेहरी में वृक्षारोपण भी किया।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका चेयरमैन अबुलबशर अंसारी व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अनीसुर्रहमान ने नगपुर सीएचसी पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया । सभासद राम अग्रहरि, जीशान हैदर , एजाज अहमद आदि मौजूद थे ।
जलालपुर में ही सपा नेता राजितराम यादव व सुभाष राय की मौजूदगी में केक काटकर मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु होने की कामना की गई। टांडा के अलग अलग क्षेत्रों में वरिष्ठ नेता डां. महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी व फूलचंद्र यादव के नेतृत्व में भी जन्मदिन मना।
राजेसल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार विधायक भीमप्रसाद सोनकर की अगुवाई में केक काटा गया। महासचिव डा. सूर्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि जिले की सभी विधान सभा मुख्यालयों पर नेता जी का जन्म दिन मनाया गया।
इसके अलावा मालीपुर , धवरुआ, जाफरगंज, अम्बरपुर, खजुरी, हजपुरा, हीरापुर हंसवर, भूलेपुर, मखदूमनगर, इल्तिफातगंज, केदारनगर, उतरेथू ऐनवा, भीटी, महरूआ, बेवाना, जमुनीपुर जहांगीरगंज, गिरैया बाजार व गढ़वल आदि स्थानों पर सपा प्रमुख का जन्म दिन मनाया गया।