फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीडीओ ने पकड़ा सीएचओ का झूठ, कार्रवाई के निर्देश

Fri, 09 May 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कैथा गांव में ग्राम चौपाल के दौरान मौजूद महिलाएं व पुरुष। 
विज्ञापन
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के कैथा गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में विभिन्न विभागों के पटल पर अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ आनंद शुक्ला ने ग्राम चौपाल का निरीक्षण किया। सभी पटलों अधिकारियों से जानकारी लेते हुए शिकायतों का जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस बीच पशु चिकित्साधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के काम में हो रही लापरवाहियों का झूठ भी ग्रामीणों ने पकड़ा। इस पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम चौपाल में कुल सात शिकायतें आईं, जिसमें पेंशन, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा जॉब, संबंधित शिकायतें पहुंची। चौपाल में सीडीओ ने सीएचओ दीपेन्द्र प्रताप सिंह से एनसीडी जांच के बारे में जानकारी ली जिस पर उन्होंने 370 व्यक्तियों के मुकाबले 252 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाने की बात बताई। इस पर जब उन्होंने सीएचओ से 252 व्यक्तियों की सूची मांग ली जो वह नहीं दिखा सके, वहीं, मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर कोई स्क्रीनिंग नहीं की गई, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ से सीएचओ के खिलाफ नोटिस देने के निर्देश दिए।
वहीं, चौपाल में पशुओं के टीकाकरण के बारे में जानकारी करने पर पशु चिकित्साधिकारी ने अधिकांश पशुओं का टीकाकरण किए जाने की बात बताई। इस पर चौपाल में उपस्थित नन्दलाल ने बताया गया कि उनके पशु का टीकाकरण नहीं किया गया है। इस पर पशु चिकित्सक को तत्काल ग्राम पंचायत में सर्वे कर छूटे हुए पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही टीकाकरण किए गए पशुओं का सत्यापन करने के निर्देश गए।
विज्ञापन

वहीं गर्भवती महिलाओं को पोषण का वितरण न होने की जानकारी पर सीडीओ से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए हर माह पोषण का वितरण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ रामविलास, सहायक पंचायत अधिकारी बृजेश तिवारी, डॉ. रजनी सिंह, ग्राम सचिव अजय मौर्य, ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी, मनीष, धीरेंद्र, भारती व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें