फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पोस्टमार्टम में किसान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर शहर के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी किसान सहदेव (60) की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। उनके शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

पांच नवंबर से लापता सहदेव का शव बृहस्पतिवार सुबह भीटी के खोजादपुर में गन्ने के खेत में मिला था। जंगली जानवरों ने उनका करीब आधा शरीर नोच कर खा लिया था। बृहस्पतिवार को ही उनका पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई। सीओ सिटी अरुण नौवहार ने बताया कि मृत्यु पूर्व सहदेव के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। उनके परिवार के लोगों की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सहदेव की गुमशुदगी दर्ज कर तुरंत उनकी खोजबीन शुरू की गई। सहदेव घरवालों से अक्सर अयोध्या जाने की बात कहते रहते थे, इसलिए वहां भी संपर्क किया गया लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाले गई थी। इस संबंध में उनकी अंकित से बात हुई है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें