फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वसूली कर रहे लेखपाल के कथित मुंशी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अकबरपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी मुंशी को स्थानीय नागरिकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी, खुद को लेखपाल का मुंशी बताकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भीटी निवासी धीरेंद्र कुमार टंडन अकबरपुर के औलियापुर में किराये के मकान में रहता है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का झांसा देकर उनसे फोन पर पैसे वसूल रहा था। बृहस्पतिवार को उसने वार्ड नंबर 10 अहरिया के गंजा क्षेत्र में कई लोगों को फोन कर आवास दिलाने और सत्यापन करने की बात कही। एक जागरूक नागरिक ने इस ठगी की सूचना वार्ड के सभासद राजकुमार वर्मा को दी।
सभासद ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी धीरेंद्र प्रताप को फोन पर बुलाया। जब सभासद और अन्य नागरिक वहां पहुंचे, तो आरोपी ने पहले तो रौब झाड़ने की कोशिश की, बाद में इधर-उधर की बातें करने लगा। उसका एक दूसरा साथी मौके से भाग निकला। वहीं नागरिकों ने फर्जी मुंशी को पकड़ लिया। इसी बीच आरोपी ने किसी से एक हजार तो किसी से दो हजार रुपये 15 लोगों से आवास के नाम पर वसूल चुका था। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें