फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वायरल फीवर और सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में बदलाव के साथ बीमारियों का ग्राफ बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, टाइफाइड, एलर्जी और खून की कमी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को 1457 मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। परचा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन की ओपीडी में रही।
विज्ञापन

तीन फिजिशियन की ओपीडी में करीब 600 मरीजों ने परामर्श लिया। त्वचा रोग विभाग में 135, ईएनटी में 267 और मानसिक रोग विभाग में 84 मरीजों को चिकित्सकीय सलाह दी गई। सुबह के समय परचा बनवाने के लिए मरीजों को काफी देर तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। इसके बाद फिजीशियन को दिखाने के लिए भी उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।
फिजिशियन डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि उनकी ओपीडी में सर्दी-खांसी और वायरल फीवर के 200 से अधिक मरीज पहुंचे। कई मरीजों में खून की कमी भी पाई जा रही है। इसके अलावा शुगर और ब्लड प्रेशर से संबंधित मरीज भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक ओपीडी में आने वाले करीब आधे मरीज बदलते मौसम के कारण वायरल बीमारी, सर्दी और खांसी की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच खान-पान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। पर्याप्त पानी पीने, ठंडी चीजों से बचने और मौसम के अनुसार कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाएं न लेने की अपील की गई है।
मौसम में बदलाव से बढ़ रहे मरीज
मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। इसके बावजूद सभी मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। - डॉ. पीएन यादव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें