टांडा। धमकी देकर तीन वर्ष तक बालिका से दुराचार के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बालिका ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व जब वह नाबालिग थी, तो सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमनपुर गांव निवासी सुभाष ने धमकाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और गले में माला डालकर फोटो खींच ली।
इसके बाद उसे डरा धमकाकर दुराचार करता रहा। बीते दिनों उसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी वॉयरल कर दी। साथ ही परिवारीजन को जान से मारने की धमकी दी। अब जबकि वह बालिग हो चुकी है, तो ऐसे में वह उसके साथ जाना नहीं चाहती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। (संवाद)