अंबेडकरनगर। रविवार को टांडा में सरयू नदी के किनारे डीएम व एसपी द्वारा अवैध खनन का मामला पकड़े जाने के बाद हंसवर थाने में अज्ञात खनन कर्ताओं के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया गया है।
डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने रविवार को हंसवर थानाक्षेत्र के ग्राम डडवा दरब में छापा मारा था। वहां अवैध खनन का मामला पाया गया था। मौके से आधा दर्जन से अधिक पोकलैंड व ट्रक बरामद हुए थे।
चार जगहों पर 29942 घनमीटर बालू का भंडारण भी पाया गया था। खनन क्षेत्र से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर भी तीन डंफर व दो पोकलैंड पाए गए थे। खनन निरीक्षक उमाकांत की तहरीर पर हंसवर पुलिस ने मामले में अज्ञात खनन कर्ताओं के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है।