फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी की आत्महत्या में बुआ-भतीजे पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हंसवर थाना क्षेत्र में हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विषाक्त खाकर किशोरी के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बुआ भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल दोनोें आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं। पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगा है।
थाना क्षेत्र के भूलेपुर गांव में बृहस्पतिवार रात एक किशोरी ने प्यार में धोखा मिलने पर विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर आलापुर थाना क्षेत्र के चूहड़पुर गांव निवासी विकास कुमार व उसकी बुआ कांती देवी के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी। बताया कि भूलेपुर गांव में अपनी बुवा कांती देवी के घर रहकर आरोपी पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसने उसकी किशोरी पुत्री को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में शादी से मुकर जाने के चलते उसकी पुत्री विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या के लिए विवश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरुण सरोज ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीडीआर निकालने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर धाराओं को बढ़ाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें