फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली चोरी करते मिले 12 लोगों पर दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लाइन लॉस रोकने व बिजली बिल संबंधित गड़बड़ियों को दूर करने के लिए चल रहे विद्युत सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चला। इसमें बिजली चोरी करते मिले 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया तो दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधित समस्या का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने व लाइन लॉस रोकने के लिए उर्जा निगम ने बीते दिनों ही पावर कार्पोरेशन अधिकारियों को विद्युत सेवा अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया है। इस अभियान के तहत विद्युत वितरण खंड अकबरपुर में कुल 26 टीम बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में चार सदस्य शामिल हैं। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र कार्यालय के अनुसार विद्युत वितरण खंड में कुल 50 फीडर हैं। इसमें 12 फीडर ऐसे हैं जिसे लाइन लाॅस के रूप में चिह्नित किया गया है। इसमें सेनपुर, बेवाना, जाफरगंज, जमुनीपुर, दल्लापुर, बाबा झारखंड, कुर्की, साउथ वेस्ट समेत कुल 12 फीडर शामिल हैं।
अभियान के तहत शुक्रवार को जमुनीपुर, कुर्की, बेवाना व जल्लापुर में टीम ने विशेष अभियान चलाया। बिजली चोरी में 12 लोगों पर केस दर्ज कराया। दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधित समस्या को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। इसके अलावा जिले के अन्य विद्युत विद्युत वितरण खंड में भी चला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें