फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में 12 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। पूजा पाठ करने से मना करने व मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के मामले में भीटी पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि भीटी थाना क्षेत्र के मदारभारी गांव के मजरा धूंसा में दीपावली के दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें पूजा पाठ करने से मना करने तथा मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया था। इसमें एक पक्ष से 15 जबकि दूसरे पक्ष से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 25 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को जेल भेज दिया। इस बीच दूसरे पक्ष की विमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी सुनील, सत्येंद्र, त्रिवेणी, भुल्लुर, राजकुमार, भागीरथी, टीभू, दीपक, मालती, गीता, रीना व मनजीत के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें