फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सपा, बसपा प्रत्याशियों व समर्थकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज किया है। फ्लाइंग स्क्वायड टीम के मजिस्ट्रेट प्रदीप दुबे ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बसपा प्रत्याशी फरजाना खातून के पति कमर हयात 40 से 50 समर्थकों के साथ सराय चौक में चुनाव प्रचार कर रहे थे। जबकि सपा प्रत्याशी खुर्शीद जहां के पति अबुल बशर अंसारी 20 से 25 समर्थकों के साथ विकास नगर कॉलोनी में प्रचार कर रहे थे। यह चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन श्रेणी में आता है। ऐसे में नियमानुसार केस दर्ज किया जाए। पुलिस ने कमर हयात व समर्थकों तथा सपा प्रत्याशी खुर्शीद जहां के पति अबुल बशर अंसारी के खिलाफ समर्थकों सहित चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल संत कुमार सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें