बसखारी (अंबेडकरनगर)। दहेज न मिलने पर पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने के मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर पति समेत आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बसखारी थाना क्षेत्र के बेला परसा निवासी सुरेश सिंह ने अपनी बहन रश्मि की शादी वर्ष 2014 में अतुल सिंह निवासी गुलामी का पूरा कोतवाली नगर आजमगढ़ के साथ की थी।
शादी के कुछ दिन बाद से ही पति के अलावा सास शकुंतला, देवर अमित कुमार, तीन ननदें व दो अन्य ने शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। बाद में उसे उसके बच्चे सहित घर से निकाल दिया।
आरोप है कि पति अतुल ने वर्ष 2022 में चुपके से दूसरी शादी कर ली। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।