फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन





महरुआ थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दिसंबर में थाने में तहरीर देकर बताया था कि आरोपी अरुण निषाद ने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी पुत्री को बंधक बना लिया। इसके बाद दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया। बाद में वीडियो को वायरल भी कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन





इस बीच गुरुवार को महरुआ थाना प्रभारी गजेंद्र विक्रम सिंह ने टीम के साथ अरुण को सेहरा जलालपुर के निकट से गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें