फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 15 पर केस, 35 का कटा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली चोरी रोकने के लिए बुधवार को अकबरपुर विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों ने आधा दर्जन गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान कटिया फंसाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए 15 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। साथ ही टीम ने 2.5 लाख रुपये का बकाया बिल भी वसूल किया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अनूप कुमार की अगुवाई में एसडीओ मोहम्मद सज्जाद आलम, अवर अभियंता सतीश कुमार की टीम ने सड़ारी में नंदलाल, फूलचंद्र, रमेश, राजदेव, किरौनीपुर में अवधेश, मोहिउद्दीनपुर ताजपुर में सुरेंद्र, बुढ़ाईपुर में राहुल तिवारी, जोलहियापुर में सूर्यकला, ताजपुर में रोहितलाल, फरीदपुर में रवीश कुमार, बाबूराम, कामताराम, बृजेंद्र वर्मा व रमाशंकर सहित कुल 15 के खिलाफ बिजली चोरी में केस कराया गया है। टीम ने 10 हजार रुपये से अधिक का बिल भुगतान न करने वाले 35 बकायेदारों का कनेक्शन भी काट दिया। अलग-अलग गांवों में 12 उपभोक्ताओं का मीटर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें