फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में बना 10 बेड का डेंगू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए जिला अस्पताल में बुधवार को 10 बेड के डेंगू वार्ड की स्थापना कर दी गई। स्टाफ की तैनाती के साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवाएं भी उपलब्ध करा दी गईं। इस बीच बुधवार को डेंगू का कोई मरीज न मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लगातार बदल रहे मौसम के बीच संचारी रोगों ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसमें डेंगू का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। अब तक जिला अस्पताल में डेंगू के छह मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं। उनकाे परामर्श देते हुए जरूरी दवाएं भी दी गईं। इस बीच डेंगू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जिला अस्पताल में 10 बेड का विशेष वार्ड स्थापित किया गया। साथ ही स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई।
सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. योगेश वर्मा के साथ ही लैब टेक्नीशियन टीके सिंह की तैनाती की गई है। आवश्यकता पड़ने पर इमरजेंसी में इन सभी को ऑनकॉल किया जा सकेगा। कहा कि डेंगू से संबंधित दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इस बीच बुधवार को जिला अस्पताल में डेंगू का कोई मरीज न मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि अब तक जिला अस्पताल में डेंगू के छह मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं। हालांकि कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें