फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Mon, 06 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन - फोटो : symbolic
विज्ञापन
नामांकन काफिले में अनुमति से अधिक वाहन लेकर चलने एवं प्रचार सामग्री का वितरण किए जाने पर टांडा से भाजपा प्रत्याशी संजू देवी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस अकबरपुर थाने में दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमवार को टांडा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी संजू देवी लाव-लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट के निकट पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद वह नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट के अंदर चली गईं। इस बीच फ्लाइंग स्क्वायड को जानकारी मिली कि काफिले में न सिर्फ अनुमति से अधिक वाहन हैं बल्कि प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। इस पर जब टीम मौके पर पहुंची, तो मामला सही पाया।

ऐसे में टीम ने आठ वाहनों को कब्जे में ले लिया और उसे कोतवाली ले आई। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी शेषनाथ वर्मा की तहरीर पर भाजपा प्रत्याशी संजू देवी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें