जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनपुर पुंथर पंसारीपुर गांव निवासी जियाराम वर्मा पुत्र संग्राम वर्मा ने बीते दिनों टांडा कोतवाली में एक तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि हुसैनपुर पुंथर टांडा निवासी कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर दो जगह पर राशनकार्ड बनवा लिया है।
ये लोग बस्ती जिले के लालगंज के बगाही निवासी हैं। दोनों राशन कार्डों पर लाभ भी उठा रहे हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर को संज्ञान में नहीं लिया। इस पर उन्होंने पूरे प्रकरण को न्यायालय में पेश किया। सीजेएम ने मामले को संज्ञान में लिया और टांडा पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
सीजेएम के निर्देश पर टांडा थाने में रामविलास पुत्र सीताराम, संजय कुमार, राघवेन्द्र, अनिल कुमार व जितेन्द्र पुत्रगण रामविलास निवासी हुसैनपुर पुंथर के धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।