जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद बच्चे।
अंबेडकरनगर। नया सत्र, नया सवेरा अभियान के तहत शनिवार को रामबाबा इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा के बाद जीआईसी की प्रधानाचार्या रंजना ने छात्र-छात्राओं को कॅरियर के बारे में जानकारी दी। कहा कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए अपने कॅरियर पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को प्रेरित करने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिएं। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारियों व विद्यालय के पूर्व मेधावियों को बुलाना चाहिए। प्रधानाचार्य बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि सफलता के लिए दृढ़ संकल्पित होना जरूरी है। आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य का निर्धारण जरूरी है। कई क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। खेल, संगीत और कला में भी हाथ आजमाना चाहिए।इस दौरान अखिलेश सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, बिपिन मौर्य, राकेश कुमार, रामू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।