फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Fri, 17 Oct 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर पुलिस ने करीब एक माह पहले 22 वर्षीय विवाहिता की आत्महत्या के मामले में आजमगढ़ के महावीर और उसके दोस्त अभिनव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन





आजमगढ़ निवासी एक महिला के मुताबिक उनकी बेटी आजमगढ़ के कंधरा क्षेत्र के राघोपुर निवासी महावीर चौहान से बात करती थी। उसे प्रेमजाल में फंसाने के बाद युवक ओडीशा चला गया था। वहां से आजमगढ़ के वेलसिया निवासी उसके दोस्त अभिनव चौहान के मोबाइल से फोन कर उसे अपने पास बुलाया। उनकी बेटी बीती 22 अप्रैल को अभिनव के साथ ओडीशा चली गई थी, लेकिन राउरकेला रेलवे स्टेशन पर पुलिस को देखकर अभिनव भाग गया था। जीआरपी पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया था।

कुछ दिनों बाद उसका विवाह सम्मनपुर के मेवड़िया उसरपुर युवक के साथ हो गया। शादी की होने के बाद महावीर उनकी बेटी के पास वीडियो कॉल कर उसे परेशान करता था। 12 सितंबर को फोन कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद विवाहिता ने रात 12 बजे आत्महत्या कर ली थी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें