फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालने पर प्रत्याशी समेत 15 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। लॉकडाउन के दौरान बिना अनुमति के जलूस निकालने के मामले में हंसवर पुलिस ने दो वाहनों को सीज कर प्रत्याशी व उसके भाई को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बसखारी मध्य से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे सुनील वर्मा जो हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम हनीडीह में चुनाव प्रचार करने गए थे। इस बीच हंसवर पुलिस को जलूस निकालने की सूचना मिली। जिस पर सिपाही दीपक कुमार व विवेकानंद यादव मौके पर पहुंचे। वहां पर प्रत्याशी सुनील वर्मा व उनके भाई सहित 15 लोग भाग खड़े हुए। दो लग्जरी वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। इस संबंध में सुनील वर्मा व उनके भाई तथा 15 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें