फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी तथा वीडियो शेयर करने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद पांडेय के विरुद्ध मालीपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। सपा नेता रहे अरविंद पांडेय ने बीते वर्ष ही भाजपा की सदस्यता ली है। उधर, अरविंद ने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र में सुरहुरपुर के निकट एक स्थल को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद पांडेय व अन्य की ओर से संबंधित स्थल को महाराजा सुहेलदेव का किला बताते हुए कहा जा रहा है कि संबंधित भूखंड पर लॉकडाउन के दौरान एक धार्मिक स्थल का निर्माण कर लिया गया। इसी को लेकर विवाद की स्थिति है। प्रशासन ने फिलहाल दोनों पक्षों के जाने पर रोक लगा रखी है।
इस बीच गाजी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने मालीपुर थाने में तहरीर देकर कहा कि अरविंद पांडेय की ओर से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसमें आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। आपत्तिजनक वीडियो भी अपलोड किए गए हैं। ऐसे में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले में अधिकारियों के निर्देश पर अरविंद के विरुद्ध आइटी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। उधर, अरविंद ने कहा है कि वे अपने बयान पर कायम हैं। जो तथ्य इतिहास में दर्ज हैं, उन्हें ही कहा गया है। केस मनमाने ढंग से दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें