फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व दो सचिवों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा विकास खंड क्षेत्र की कलेसर ग्राम पंचायत में बगैर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराए ही करीब एक लाख 24 हजार रुपये निकासी का मामला सामने आया है। जांच में पकड़ी गई इस गड़बड़ी के बाद आरोपी ग्राम सचिव के विरुद्ध अलीगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है। इसी सचिव के खिलाफ अशरफरपुर में तैनाती के दौरान भी सामुदायिक शौचालय निर्माण में अनियमितता बरते जाने पर अलीगंज थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा टांडा एडीओ पंचायत ने घूरनपुर की तत्कालीन ग्राम प्रधान व तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध इब्राहिमपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिनों मिली शिकायत के आधार पर टांडा विकास खंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की जांच करायी गई थी। इसमें पाया गया कि टांडा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घूरनपुर में तैनाती के दौरान ग्राम पंचायत सचिव रवींद्र देव यादव व तत्कालीन ग्राम प्रधान निर्मला ने मिलीभगत कर सामुदायिक शौचालय के निर्माण में एक लाख 37 हजार 274 रुपये की अनियमितता की है।
एडीओ पंचायत टांडा की तहरीर पर इन दोनों के विरुद्ध इब्राहिमपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा टांडा विकास खंड की ग्राम पंचायत कलेसर व ग्राम पंचायत अशरफपुर में तैनाती के दौरान ग्राम सचिव विनय कुमार वर्मा ने सामुदायिक शौचालय निर्माण में सरकारी धन का गबन किया।
विज्ञापन

कलेसर ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण के नाम पर एक लाख 24 हजार रुपये निकालने व ग्राम पंचायत अशरफपुर में शौचालय निर्माण में अनियमितता पायी गई। एडीओ पंचायत की तहरीर पर अलीगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। डीपीआरओ ने कहा कि किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें