फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 प्रिंसिपलों व प्रबंधकों पर केस

Mon, 22 May 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विद्यालय - फोटो : symbolic
विज्ञापन
बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन करने वाले 14 प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों पर बसखारी थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इससे संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों में हड़कंप का माहौल है। उधर, अन्य विकास खंडों में भी बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के विरुद्ध संबंधित थानों में केस दर्ज कराने की तैयारी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


 गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था कि ऐसे सभी विद्यालयों पर कार्रवाई की जाए जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। शासन के निर्देश के बाद तत्कालीन डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा था कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे विद्यालयों का चिंह्नाकन कर नोटिस जारी करें।

इस पर गत दिवस चिह्नित कर 300 से अधिक बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों को नोटिस जारी कर विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया गया था। यह भी कहा गया था कि यदि विद्यालय का संचालन बंद नहीं किया गया तो संबंधित विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन


इस बीच नोटिस जारी होने के बावजूद कई प्रबंधकों ने बिना मान्यता विद्यालय का संचालन नहीं रोका। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी चंद्रभूषण पांडेय ने विकास खंड बसखारी में ऐसे 14 विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया। एसओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी की तहरीर पर संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जल्द ही इसकी विवेचना में तेजी लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें