फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रायबरेली हाईवे पर भिड़ीं कारें, सवार बाल-बाल बचे

Thu, 22 Jun 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
महरूआ चौराहे पर दुर्घटनाग्रस्त कार। 
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। टांडा-रायबरेली हाईवे पर बुधवार रात दो कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि वाहन सवार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

यह हादसा महरुआ बाजार में हुआ। अकबरपुर से बुधवार देर रात एक कार सुल्तानपुर की तरफ जा रही थी। महरुआ बाजार में कार सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। वाहनों में भिड़ंत की आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों कारों में सवार लोग वाहन छोड़कर जा चुके थे। एसओ रितेश पांडेय ने बताया कि किसी ने हादसे के संबंध में तहरीर नहीं दी है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें