फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योग जरूरी

Thu, 22 Jun 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में कृष्णानगर कालोनी में बृहस्पतिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में 50 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। भारतीय योग संस्थान उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशाराम वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संस्थान के क्षेत्रीय प्रधान संदीप श्रीवास्तव ने शिविर में लोगों को सूक्ष्म क्रियाओं, अर्धचंद्रासन, त्रिकोणासन, गत्यात्मक पश्चिमोत्तासन, कोणासन, सर्पासन, धनुरासन, सेतुबंधासन, नौकासन, हंसी, अग्निसार आदि का अभ्यास कराया। प्रदीप सिंह ने कहा कि योग करने से सभी की भलाई है। बदलते परिवेश में अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योग जरूरी है। हम प्रतिदिन एक घंटे योग के लिए समय निकालते हैं तो हम पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हमारे शरीर में उत्साह की कमी नहीं होती। सभी आयु वर्ग के लोगों को योग से जुड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें