फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहर में गिरी बरातियों से भरी कार, सभी सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतपुर। आजमगढ़ से लौट रहे बरातियों की कार बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक सहित छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा बच गया और सभी लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बदीपुर निवासी चालक धर्मेंद्र कुमार जैतपुर गांव से छह लोगों को लेकर आजमगढ़ जनपद के पीठापुर बाजार बरात में गए थे। वहां से लौटते समय सुबह करीब छह बजे इतनखा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी सवारों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि कार में सवार सभी छह लोग सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें