फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: ट्रक से टकराई शादी से लौट रहे परिवार की कार, मासूम समेत दो की मौत; तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 28 Nov 2026 03:04 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

दिल्ली में शादी समारोह से लौट रहे अंबेडकरनगर के परिवार की कार आगरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात वर्षीय सत्या सिंह और उनके नाना विनोद सिंह की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सत्या सिंह (7) की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को आगरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसे में अहिरौली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी विकास सिंह के सात वर्षीय बेटे सत्या सिंह और उनके ससुर विनोद सिंह (56) की जान चली गई। विकास की पत्नी साधना सिंह (32), उनकी मां और चचेरे भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दिल्ली में शादी से लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

परिजनों के मुताबिक, विकास सिंह का परिवार 25 नवंबर को दिल्ली में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शनिवार को परिवार को आजमगढ़ में आयोजित भतीजे के रिसेप्शन में शामिल होना था। इसी के लिए सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे।

बताया गया कि आगरा के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में दो को मृत घोषित किया, तीन की हालत गंभीर

हादसे की सूचना पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सात वर्षीय सत्या सिंह और उनके नाना विनोद सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं साधना सिंह समेत तीन घायलों का उपचार चल रहा है। परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसा आगरा में हुआ है। इस संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें