फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आठ करोड़ खर्च कर बढ़ाई जाएगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली विभाग ग्रामीणांचल में ओवरलोड चल रहे 16 और 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मरोंं की क्षमता बढ़ाएगा। इससे दो लाख से अधिक आबादी को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से निजात मिल जाएगी। बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत इसका खाका तैयार कर शासन से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय अकबरपुर समेत चार डिवीजन में 42 उपकेंद्रोंं के माध्यम से 23 लाख आबादी को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए 30 हजार से अधिक ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा ओवरलोड चल रहे हैं। बीते वर्ष 100 केवीए से लेकर 400 केवीए के 300 ट्रांसफाॅर्मरोंं की क्षमता वृद्धि का कार्य बिजली विभाग ने कराया गया था, लेकिन ग्रामीणांचल क्षेत्र में लगे 16 केवीए और 25 केवीए पर विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से कम क्षमता के कई ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होने के चलते फुंके थे। इनकी मरम्मत कराकर लगवा तो दिया गया, लेकिन ट्रांसफॉर्मरोंं के फुंकने का सिलसिला लगातार जारी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पावर कारपोरेशन आठ करोड़ रुपये की लागत से 400 से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य कराने का खाका तैयार किया है।

इन स्थानोंं के बदले जाएंगे ट्रांसफाॅर्मर
अकबरपुर के जाफरगंज में बरौली आसानंदनपुर में 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से 55 उपभोक्ता जुड़े हैं। ऐसे में इसके स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। मरौला बिजली घर के गौहन्ना बाईपास पर लगे 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर पर 30 से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया है। यहां 25 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगवाया जाएगा। इसके अलावा किशुनी पट्टी, सिवरानानाली, मालिकपुर दियरा, वहलोलपुर, लोरपुर, मरैला जेल के पीछे, अल्लीपुर कोडरा, उसरपुर, रतनपुर, ताराकला, सझवा, रायगंज समेत 400 से अधिक ट्रांसफाॅर्मरोंं की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


भेजा गया प्रस्ताव
बड़ी संख्या में ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड चल रहे हैं। ऐसे में बिजनेस प्लान के तहत ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मरों को चिह्नित कर उसकी क्षमता वृद्धि कराने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही कार्य कराया जाएगा। - राजकुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें