फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निर्विरोध कनिष्ठ उपाध्यक्ष बने आनंद, अध्यक्ष और मंत्री पद 13 प्रत्याशी मैदान में

Tue, 28 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बार एसोसिएशन अकबरपुर के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया में मंगलवार को महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आनंद तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन त्रिलोक कुमार कुशवाहा ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद से अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन

त्रिलोक कुमार के नामांकन के विरुद्ध आनंद तिवारी ने एक शिकायत भी की थी। इसमें आरोप लगाया था उक्त पद के लिए पांच साल का अनुभव होना चाहिए लेकिन इनकी सदस्यता पांच वर्ष से कम ही है। इसके परिणामस्वरूप आनंद तिवारी इस पद के लिए निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए अंबिका प्रसाद पांडेय के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद अब मैदान में पांच प्रमुख दावेदार शेष हैं। इनमें संजय त्रिपाठी, सुनील यादव, अनिल द्विवेदी और मोहनलाल शामिल हैं। इन सभी के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसा हैं।
वहीं, मंत्री पद के लिए आठ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें विनय तिवारी, सुधांशु पांडेय, राज नरायण गिरी, देवतादीन गौड़, राकेश कुमार चतुर्वेदी, महावीर जायसवाल और अनिल कुमार प्रमुख हैं। बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अब अध्यक्ष पद के लिए पांच और मंत्री पद के लिए आठ उम्मीदवारों के बीच सीधी लड़ाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें