फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साॅल्वर बैठाने वाला परीक्षार्थी सुरेंद्र सिंह गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रमाबाई महिला डिग्री कॉलेज में पकड़े गए मुन्ना भाई प्रकरण में दूसरी गिरफ्तारी
विज्ञापन


- 50 हजार में हुआ था सौदा, पहली किस्त ऑनलाइन ट्रांसफर की थी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में सॉल्वर बैठाने वाला मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शनिवार देर रात जाफरगंज चौराहे के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। मामले में इससे पहले सॉल्वर अरुण कुमार यादव को परीक्षा के दौरान ही पकड़ा गया था।
गिरफ्तार आरोपी शैलेंद्र सिंह यादव, जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कैधौरापरुआ पट्टी ठाकुरगंज का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि बीते रविवार को रमाबाई राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, अकबरपुर में पीईटी परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या-दो में एक परीक्षार्थी का बायोमीट्रिक डेटा अनुक्रमांक 100893 से मेल नहीं खा रहा था। सूचना लखनऊ कंट्रोल रूम से मिलने के बाद दोबारा बायोमीट्रिक कराया गया, लेकिन पहचान फिर भी पुष्ट नहीं हुई।जांच में खुलासा हुआ कि आजमगढ़ जिले के इशापुर, फूलपुर निवासी अरुण कुमार यादव, शैलेंद्र सिंह की जगह परीक्षा दे रहा था। पूछताछ में अरुण ने बताया कि उसने यह परीक्षा 50 हजार रुपये में देने की डील की थी, जिसमें 27 हजार रुपये की पहली किस्त खाते में ट्रांसफर हुई, जबकि बाकी 23 हजार बाद में मिलने थे। घटना के बाद शैलेंद्र फरार था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शैलेंद्र सिंह जाफरगंज बाजार में अर्पित मिष्ठान भंडार के सामने खड़ा है और भागने की फिराक में है। तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुई कार्रवाई?
पुलिस ने सॉल्वर अरुण कुमार और परीक्षार्थी शैलेंद्र सिंह के खिलाफ परीक्षा अधिनियम और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले से यह स्पष्ट हुआ है कि परीक्षा में सॉल्वर गिरोह सोची-समझी रणनीति के तहत सक्रिय हैं और तकनीकी निगरानी से ही उनकी पहचान की जा सकी। पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें