अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन नंबर 15025 आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द होने से दैनिक यात्रियों सहित नौकरी पेशा लोगों की परेशानी बढ़ गई।
ऐसे में उन्हें अकबरपुर से दिल्ली तक पहुंचने के लिए दूसरे संसाधनों का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं, कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। अप एंड डाउन की ट्रेन नंबर 14853 मरुधर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा व ट्रेन नंबर 14854 पांच घंटा, ट्रेन नंबर 13010 दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, ट्रेन नंबर 13237 पटना कोटा एक्सप्रेस एक घंटा 13 मिनट, ट्रेन नंबर 15636 ओखा द्वारका एक्सप्रेस एक घंटा व अन्य ट्रेनें देरी से पहुंची।
इस दौरान दिल्ली जाने वाले यात्री आशीष व राधा ने बताया कि ट्रेन कैंसिल होने के बाद दूसरे साधन से जाना पड़ेगा, जिसमें खर्चा भी ज्यादा पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मऊ जंक्शन में तकनीकी काम चल रहा है। इस वजह से दिल्ली जाने वाली ट्रेन आनंद विहार निरस्त कर दी गई। इसके अलावा कुछ ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंची हैं। इसके लिए यात्रियों को अवगत कराया जाता है।