फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने को लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, शल्य चिकित्सा, दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण/संचालन, विवाह प्रोत्साहन, यूडीआईडी कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए ब्लॉकों पर शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन के निर्देश पर ब्लॉकवार तिथि निर्धारित की गई है। प्रशासन ने पात्रों से अपने ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंचकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि शासन पात्रों को योजना का लाभ दिलाने के लिए पूरी सक्रियता से प्रयास कर रहा है। जिले की सरकारी मशीनरी भी जुटी है। विभिन्न योजनाओं के पात्रों को लाभ देने के लिए एक जून से शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। पात्र जरूरी अभिलेखों के साथ शिविर में पहुंचकर अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। पंजीयन के बाद टीम पात्रता की जांच करेगी।
पात्रता सही पाए जाने के बाद इसकी सूचना शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। एक जून को अकबरपुर नगर पालिका कार्यालय में सुबह साढ़े 10 से दो बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद दो जून को जलालपुर नगर पालिका कार्यालय, तीन को अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत कार्यालय, सात को इल्तिफातगंज नगर पंचायत कार्यालय, आठ को टांडा नगर पालिका कार्यालय व नौ जून को राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन होगा। इसमें निर्धारित समय के अंदर पात्र पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें