अंबेडकरनगर। जिले की सभी 44 एलपीजी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष ई केवाईसी शिविर आयोजित किए गए। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आज भी लगेंगे।
विज्ञापन
डीएम ईशा प्रिया ने एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई है, शनिवार को अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर इसे पूरा कराएं। डीएसओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि समय पर ई केवाईसी पूरी करने से एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति होगी। इससे उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ भी लगातार मिलता रहेगा। (संवाद)