फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उपचुनाव के लिए प्रचार थमा, आज रवाना होंगे कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए सोमवार की शाम पांच बजे से प्रचार पर रोक लगा दी गई है। ग्राम प्रधान के चार पदों पर 19 फरवरी को मतदान होगा, जिसके लिए मंगलवार को मतदान कार्मिकों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड जलालपुर की ग्राम पंचायत पेठिया में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से सूर्यसेन, गिरिजेश कुमार, साहुल कुमार, कुसुमलता व कप्तान मैदान में हैं। कटेहरी की पीठापुर सरैंया से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित प्रधान पद के लिए संगीता, मोहिनी व प्रभावती दावेदारी कर रही हैं। अभिनास ने अपना पर्चा वापस ले लिया था।
अकबरपुर की हसनपुर जलालपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से प्रवेश कुमार, विंदा देवी, अमरजीत, अतुल एवं समरबहादुर मैदान में हैं। रामनगर की चहोड़ा सुल्तानपुर में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है, जहां से राजपति, रामयश, विंदेश्वरी व रामकेवल चुनाव लड़ रहे हैं। 19 फरवरी को चारों ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार की शाम को चुनाव प्रचार पर रोक लग गई है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से मतदान कार्मिकों को कलेक्ट्रेट से संबंधित बूथों के लिए निर्वाचन सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश द्विवेदी ने बताया कि उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 0
विज्ञापन

15 बूथों पर रहेंगे चार-चार कर्मचारी
प्रधान पद के उपचुनाव के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आठ कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। इसी के साथ पांच स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। इन सभी को जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में मतदाता
पेठिया - 4368
पीठापुर सरैंया- 1513
हसनपुर जलालपुर- 1307
चहोड़ा सुल्तानपुर- 2675
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें